फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police searching number By which pornographic photo of female doctor goes viral  

आगरा: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो वायरल करने वाले नंबर को तलाश रही पुलिस, कुख्यात को फतेहगढ़ से आगरा लाने की तैयारी 

Sat, 26 Mar 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:03 AM IST
सार

महिला डॉक्टर से चौथ मांगने वाले कुख्यात सुधीर भदौरिया अभी फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसने जेल से ही फोन करके महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ मांगी थी। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
Police searching number By which pornographic photo of female doctor goes viral  
महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो किसको भेजे गए? (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

शाहगंज पुलिस ने फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया को आगरा लाने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को उसका बी वारंट बनवा लिया गया। आगरा लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका रिमांड बनवाया जाएगा। उसने शाहगंज की महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में एफआईआर का समर्थन किया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि केस में मुख्य आरोपी महेश कुमार सिंह को जेल भेजा जा चुका है। उसका भाई कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया फतेहगढ़ जेल में बंद है। जांच में पता चल गया है कि महिला डॉक्टर को जिस नंबर से कॉल करके धमकाया गया, उसकी लोकेशन फतेहगढ़ जेल थी। अब पता लगाया जा रहा है कि सिम किसकी आईडी पर लिया गया? अगर, आईडी फर्जी लगी होगी तो एक और मुकदमा दर्ज होगा। कुख्यात को तन्हाई बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे बी वारंट पर आगरा लाया जाएगा। वारंट बनवा लिया गया है।

विज्ञापन

फोटो किसने परिचितों को भेजे

महिला डॉक्टर का आरोप था कि उनके अश्लील फोटो वायरल कर दिए गए। यह उनके परिचितों को भेजे गए। इस पर केस में आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इनका अवलोकन भी विवेचक ने कर लिया है। उन्होंने एफआईआर का समर्थन किया है। केस में सुधीर और महेश के परिवार की महिलाएं भी आरोपी हैं। अब यह देखा जा रहा है कि फोटो किस नंबर और मोबाइल से वायरल किए गए। इस संबंध में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं नामजद

शाहगंज की महिला डॉक्टर ने 16 मार्च को थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पड़ोसी महेश कुमार, उसके भाई सुधीर सिंह भदौरिया, गौरी, ममता, महेश की मां, रेनू और सुमन को नामजद किया। इसमें पांच लाख रुपये चौथ मांगने, धोखे से अश्लील फोटो बनाने सहित अन्य आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed