फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police searching for bikers gang from CCTV footage

Agra: सीसीटीवी फुटेज से बाइकर्स गैंग को तलाश रही पुलिस, एक ही दिन में हुई थीं तीन वारदातें

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

आगरा में एक ही दिन लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीसीटीवी से बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Police searching for bikers gang from CCTV footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक है। शुक्रवार और शनिवार को तीन वारदात हुईं। सदर में फूल सैय्यद और सिकंदरा में हाईवे पर चेन लूट, एत्माद्दौला के नुनिहाई में मोबाइल लूटा गया था। पुलिस आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश रही है।

विज्ञापन


केदार नगर, शाहगंज निवासी सुनील कुमार, पत्नी निधि और बेटी के साथ शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक्टिवा पर ताजगंज क्षेत्र से घर लौट रहे थे। फूल सैय्यद चौराहा पार करते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने निधि की चेन लूट ली थी। निधि को चोट भी लगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पता चला कि बदमाश पीछे से आए। इसके बाद लूट की। माल रोड से होते हुए ग्वालियर रोड पर चले गए। इसके बाद के फुटेज नहीं मिले हैं। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे पर विद्या नगर निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी शिवानी चतुर्वेदी के गले पर झपटटा मारकर बदमाश चेन लूटकर ले गए थे। वहीं शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे मुरली विहार, शाहगंज निवासी प्रेमचंद शर्मा से नुनिहाई में मोबाइल लूटा गया था। हाईवे पर कैमरे चालू नहीं होने की वजह से पुलिस को यहां फुटेज नहीं मिल सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed