फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sealed thirty five home stays and removed boards in Agra

सामूहिक दुष्कर्म के बाद जागी पुलिस: 35 होम स्टे किए सील, लगे बोर्ड उतरवाए; पंजीकरण न दिखा पाने पर कार्रवाई

Thu, 16 Nov 2023 07:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 07:31 AM IST
सार

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई। यहां 35 होम स्टे सील किए और लगे बोर्ड उतरवा दिए। पंजीकरण न दिखा पाने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Police sealed thirty five home stays and removed boards in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा में ताजनगरी-फेज 2 स्थित रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बुधवार को ताजगंज क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे 35 होम स्टे पर सील लगा दी। इनका सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं था। काउंटर पर रजिस्टर भी नहीं था। पुलिस ने बोर्ड तक उतरवा दिए।

विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि होम स्टे का पंजीकरण सराय एक्ट में होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। हर आने-जाने वाले का ब्योरा होना चाहिए। पर्यटक की आईडी भी ली जानी चाहिए। मगर, ताजगंज क्षेत्र में कई होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों को लुभाने के लिए कम किराया रखा जाता है। भवनों के बाहर बोर्ड लगाकर संचालन किया जा रहा है। आईडी तक नहीं ली जाती है। पुलिस के पास भी रिकॉर्ड नहीं है। बुधवार को बसई क्षेत्र में चेकिंग की गई। 35 होम स्टे में पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। इस पर सील लगा दी गई। संचालकों से दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया है। बोर्ड उतरवा दिए गए हैं। पंजीकरण के बिना होम स्टे संचालित होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की हुई थी घटना

ताजनगरी फेज-2 स्थित रिच होम स्टे में शनिवार को एक युवती ने हंगामा किया था। उसने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसे ब्लैकमेल करके देह व्यापार में धकेला गया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद ही पुलिस के रडार पर होम स्टे हैं।

स्पा सेंटर बंद हुए तो होम स्टे में देह व्यापार

दो साल पहले ताजगंज क्षेत्र के स्पा सेंटरों देह व्यापार के मामले सामने आए थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इनको बंद करा दिया गया था। स्पा सेंटर बंद हो गए। मगर, होम स्टे संचालित हो गए। भवन स्वामी किराये पर होम स्टे चलवाते हैं। इन पर पुलिस की भी नजर नहीं रहती है। परिवार के रहने की वजह से कोई शक नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed