फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police's operation clean campaign in Mainpuri 11 liquor mafia arrested

Police Operation: मैनपुरी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान, 11 धंधेबाज गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 05:44 PM IST
सार

जिले में चलाए गए ऑपरेशन क्लीन अभियान से शराब का धंथा करने वालों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 11 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Police's operation clean campaign in Mainpuri 11 liquor mafia arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने 11 शराब के धंधेबाज गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जा से अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देश के बाद शहर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान सख्ती के साथ शुरू किया जा चुका है। मंगलवार को कोतवाली  पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन चौकी क्षेत्र से धंधेबाज रितिक राजपूत को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा करहल गेट चौकी क्षेत्र से मोनू गिहार और करन निवासी गिहार कालोनी आगरा रोड, जितेंद्र उर्फ पतलू, आगरा गेट चौकी क्षेत्र से नीरज निवासी न्यू गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद को  पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे की कार्रवाई के दौरान अंकित गिहार निवासी गिहार कॉलोनी आगरा रोड, पिंटू गिहार निवासी नई मंडी के सामने, सजन कुमार, सिरसागंज चौराहा के पास से रामपाल उर्फ डेली रचन उर्फ गेडा गिहार कालोनी, भोजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से सतीश और रोनू निवासी गिहार कॉलोनी बस स्टैंड के सामने को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed