{"_id":"629f4143ab771a7fe127d395","slug":"police-s-operation-clean-campaign-in-mainpuri-11-liquor-mafia-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Operation: मैनपुरी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान, 11 धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Operation: मैनपुरी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान, 11 धंधेबाज गिरफ्तार
Tue, 07 Jun 2022 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:44 PM IST
सार
जिले में चलाए गए ऑपरेशन क्लीन अभियान से शराब का धंथा करने वालों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 11 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने 11 शराब के धंधेबाज गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जा से अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देश के बाद शहर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान सख्ती के साथ शुरू किया जा चुका है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन चौकी क्षेत्र से धंधेबाज रितिक राजपूत को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा करहल गेट चौकी क्षेत्र से मोनू गिहार और करन निवासी गिहार कालोनी आगरा रोड, जितेंद्र उर्फ पतलू, आगरा गेट चौकी क्षेत्र से नीरज निवासी न्यू गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे की कार्रवाई के दौरान अंकित गिहार निवासी गिहार कॉलोनी आगरा रोड, पिंटू गिहार निवासी नई मंडी के सामने, सजन कुमार, सिरसागंज चौराहा के पास से रामपाल उर्फ डेली रचन उर्फ गेडा गिहार कालोनी, भोजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से सतीश और रोनू निवासी गिहार कॉलोनी बस स्टैंड के सामने को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन