फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police robbed one lakh forty thousand rupees from silver trader

सिपाहियों ने बस रुकवा कर चांदी कारोबारी से लूटे 1.40 लाख रुपये

Thu, 11 Oct 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
police robbed one lakh forty thousand rupees from silver trader
क्राइम - फोटो : amar ujala

लखनऊ से चांदी लेकर आ रहे मथुरा के कारोबारी को चेकिंग के नाम पर दो सिपाहियों ने रामबाग पर रोक लिया। सेल्स टैक्स में पकड़वाने का दबाव बनाकर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने आगरा के कारोबारियों को इस बारे में बताया। इस पर एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन

 
घटना 30 सितंबर की है। गोविंद नगर, मथुरा निवासी दीनदयाल वर्मा चांदी कारोबारी हैं। वह दो कर्मचारियों के साथ लखनऊ से बस में चांदी लेकर आ रहे थे। उनके पास सौ किलोग्राम से चांदी थी। चांदी कई व्यापारियों की थी। रामबाग पुल के पास दो सिपाहियों ने बस को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


पहले परिचालक को उतारकर पूछताछ की। बाद में कारोबारी के कर्मचारियों को बुला लिया। चांदी टैक्स चोरी करके लेकर जाने की बात कहते हुए दीनदयाल वर्मा को भी बुला लिया। बाद में सड़क के दूसरी तरफ ले गए, जहां वाहनों के पीछे ले जाकर सेल्स टैक्स कर्मचारियों को बुलाने की बात कहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने मना किया। कहा कि चांदी के कागजात हैं। इसके बावजूद सिपाहियों ने दबाव बनाया। आरोप है कि चार लाख रुपये मांगे। एक सिपाही की नेम प्लेट पर देवेंद्र लिखा हुआ था, जबकि दूसरे ने जैकेट पहन रखी थी। 

कारोबारी ने घटनाक्रम के बारे में आगरा के कुछ चांदी के कारोबारियों को भी बताया। कारोबारी जल्दी ही एसएसपी से शिकायत करेंगे।

पहले भी कर चुके हैं लूट

सिपाही 13 जुलाई को भी लूट कर चुके हैं। लंगड़े की चौकी पर एक कारोबारी की कार को रोक लिया था। इसके बाद उससे कैश लूट लिया था। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। दो सिपाही पकड़े भी गए थे। 

चेकिंग के नाम पर वसूली

रामबाग में वसूली का यह पहला मामला नहीं है। वाहनों में सामान लेकर आने वाले व्यापारियों से कई बार वसूली के मामले सामने आ चुके हैं। सिपाहियों की पहचान नहीं हो पाने के कारण कई बार शिकायत का कोई फायदा नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed