फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police retreated, stones were pelted in Chhipitola land owner was chased and beaten on the middle of road

Agra: पुलिस के पीछे हटते ही छीपीटोला में पथराव, भूमि स्वामी को दौड़ाया...बीच सड़क पर की पिटाई

Mon, 16 Sep 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:42 AM IST
सार

आगरा के छीपीटोला में उस समय हंगामा हो गया, जब एक मकान मालिक पर पथराव कर दिया गया। पुलिस जब तक रही, सबकुछ शांत रहा, लेकिन पुलिस के जाते ही भूम स्वामी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 
 

विज्ञापन
police retreated, stones were pelted in Chhipitola land owner was chased and beaten on the middle of road
बीच सड़क पर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छीपीटोला (रकाबगंज) में पुलिस की माैजूदगी में भूमि स्वामी ने दीवार बनवाई। निर्माण पूरा होने पर पुलिस के जाते ही पड़ोसी जमीन के किरायेदारों ने हमला बोला। महिलाओं ने घरों की छत से भूमि स्वामी और मजदूरों पर पथराव किया। भूमि स्वामी सहित अन्य लोग जान बचाकर भागे, लेकिन हमलावर पीछे आ गए। दाैड़ा-दाैड़ाकर पिटाई लगाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

घटना छीपीटोला स्थित सब्जी मंडी के पास की है। मोहल्ले में देवेंद्र सिंह सिसाैदिया की एक जमीन है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में कुछ लोगों ने जमीन पर बनी दीवार को तोड़ दिया था। वह अपनी जमीन पर दीवार बनवाना चाहते थे। इसके लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त किया था। शनिवार को पुलिस फोर्स को निर्धारित सरकारी शुल्क जमा करके बुलाया था। जमीन के बराबर में एक व्यापारी की जमीन पर किरायेदार रहते हैं। वह दीवार बनाने का विरोध कर रहे हैं। उन्हें जरूरी कागजात दिखाने के बाद काम शुरू कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तकरीबन 6 बजे निर्माण पूरा होने पर पुलिस लाैट गई। देवेंद्र सिंह मजदूरों का हिसाब कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी चंद्रपाल राणा अपने 20-25 साथियों के साथ आ गए। महिलाओं ने घरों से पथराव शुरू कर दिया। लाठियों से देवेंद्र, उनके भाई गजेंद्र और साथी सुरेश कुशवाहा को पीटा गया। वह जान बचाने के लिए भागते रहे। आरोपी पीछा करके पीटते रहे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कई लोग एक व्यक्ति के पीछे लाठी-डंडे लेकर दाैड़ते नजर आ रहे हैं। उनकी पिटाई भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

14 नामजद के खिलाफ मुकदमा
एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें चंद्रपाल, अनिल, पीतम, किशनचंद्र, पाचू, गाैरव, छोट, संटू, सतेंद्र, महेंद्र, निक्की, माधवी, संजीव, मुवीन को नामजद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी अनिल, अशोक, पप्पू और देवकी नंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 


सिफारिश में थाने पहुंचे माननीय
मामले में एक माननीय सिफारिश में थाने पहुंच गए। वह हमलावरों की तरफ से भी तहरीर दिलवाने लगे। पुलिस ने मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने का हवाला दिया। पीड़ित की तरफ से ही मुकदमा लिखने की बात कही। इस पर वो लाैट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed