फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police resolved 12 such disputes between couples

UP: देरी से घर आता है पति, पत्नी नहीं मानती बात...दंपतियों के बीच हुए ऐसे विवाद, पुलिस ने 12 मामले सुलझवा दिए

Mon, 03 Feb 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 08:44 AM IST
सार

पति और पत्नी के बीच मामूली विवादों में दूरियां बनने लगीं। मामले परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। यहां दंपति को जब एक साथ बैठाया गया, तो बात खुलकर हुई। ऐसे ही 12 मामले पुलिस के प्रयास से सुलझ गए और पति-पत्नी विवाद खत्म कर एक साथ घर लौट गए। 
 

विज्ञापन
Police resolved 12 such disputes between couples
आगरा पुलिस, - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र में दंपतियों के बीच के ऐसे विवाद सामने आए, जो छोटी-छोटी बातों पर हुए।  पति घर पर देरी से आता है। सास बात-बात पर टोकती हैं। पत्नी बात नहीं मानती है। मोबाइल पर घरवालों से बात करती है। इस तरह की शिकायतों के साथ परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दंपती आए। काउंसिलिंग के बाद 12 मामलों में समझाैता करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के नए भवन में परिवार परामर्श केंद्र संचालित हो रहा है। इसमें आठ कक्षों में सुनवाई होती है। इससे दंपतियों के बीच निजता का ख्याल रखा जाता है। रविवार को 35 जोड़े उपस्थित हुए। इस पर काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन


 डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि केंद्र में पति-पत्नी की बात सुनने के बाद आपसी समन्वय और बातचीत के माध्यम से उन्हें बिखरने से बचाया जाता है। इसके लिए अनुभवी काउंसलर्स रहते हैं। आधे से ज्यादा शिकायतों में मामूली बात पर झगड़ा सामने आते हैं। समझाने पर कई बार दंपती फिर से साथ हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed