फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police rescued young woman from hotel in Agra

Agra News: होटल से चीखते हुए बाहर आई महिला, कर्मचारी जमीन पर घसीटते हुए ले गए; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jan 2026 09:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 09:24 PM IST
सार

होटल में आई एक महिला बचाओ-बचाई की आवाज लगाने लगी। अचानक वो बाहर निकल आई। उसके पीछे होटल के अंदर से तीन युवक और युवती भी आ गए। युवती को घसीटते हुए होटल में ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Police rescued young woman from hotel in Agra
होटल का गेट तोड़ती भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माददाैला के रामबाग स्थित एक होटल से शुक्रवार शाम को एक महिला चीखते हुए सड़क पर भागने लगी। उसके पीछे तीन युवक और एक युवती भी दाैड़े। उन्होंने महिला को पकड़ लिया। जमीन पर घसीटते हुए अपने साथ होटल में ले गए। हंगामा होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल से महिला को मुक्त कराया। उसके साथ तीन युवक और एक युवती भी पकड़े गए। पूछताछ में मामला होटल संचालक से लेन-देन के विवाद का निकला। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 4 बजे की है। रामबाग पर एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर होटल है। इसे एत्माददाैला क्षेत्र का एक युवक संचालित करता है। होटल में आई एक महिला बचाओ-बचाई की आवाज लगा रही थी। अचानक वो बाहर निकल आई। उसके पीछे होटल के अंदर से तीन युवक और युवती भी आ गए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। महिला ने बचने की कोशिश की। वह जमीन पर लेट गई। चारों ने उसे पकड़ लिया। बाल भी पकड़ लिए। इसके बाद सड़क पर घसीटते हुए होटल में ले गए। मगर महिला ने होटल में लगा शीशा तोड़ दिया। शोर सुनकर राहगीर जुट गए। शमसाबाद निवासी राहुल भदौरिया और क्षेत्र के राहुल गौतम ने 112 पर काल कर दिया। पुलिस ने आकर महिला को होटल से निकाला। वहीं उसे पकड़कर ले जाने वाले भी पकड़ लिए।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली महिला टूंडला क्षेत्र में रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। वह अपने जिले में ही रहते हैं। महिला का पति से विवाद चल रहा है। इस कारण वो एक कंपनी में नाैकरी करती है। पिछले दिनों उसकी दोस्ती एत्माददाैला क्षेत्र के होटल संचालक से हो गई थी। वह शादीशुदा है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने युवक को कुछ रुपये दिए थे। वह रुपये लेने के लिए होटल में आई थी। युवक रुपये नहीं दे रहा था। इस पर विवाद हो गया। युवक उसे पकड़कर होटल में ले जा रहा था। उसने बचने की कोशिश की थी। मामले में महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed