फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police repeated crime scene In case of advocate death after falling from eighth floor in Agra

Advocate Death Case: चार बार दोहराना पड़ा क्राइम सीन, कई चौंकाने वाले तथ्य आए सामने; अपार्टमेंट में रही हलचल

Thu, 07 Mar 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 11:00 AM IST
सार

Advocate Death Case: पुलिस ने मौके पर जाकर चार बार क्राइम सीन दोहराया। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।इस दौरान अपार्टमेंट में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। 

विज्ञापन
police repeated crime scene In case of advocate death after falling from eighth floor in Agra
Advocate Death Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलम आधार अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने क्राइम सीन का दोहराव किया। चार बार पुतले को आठवीं मंजिल से गिराया गया। अपार्टमेंट के भूतल पर जहां अधिवक्ता का शव मिला था, वहां पर एक बार ही पुतला गिरा। तीन बार उस स्थान से पुतला आठ से 10 फीट दूर बालकनी की तरफ गिरा। अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


क्राइम सीन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुधवार शाम पहुंची। टीम के पास पुतला था, वजन करीब 15 किलोग्राम था। पुतले को आठवीं मंजिल के फ्लैट संख्या 802 की बालकनी से फेंका गया। पुतला छज्जे से कुछ फीट दूरी पर गिरा। मगर, जहां लाश मिली थी, यह उससे आठ से 10 फीट दूर था। पुतला फट गया। उसमें भूसा भरा था। पुलिस ने पुतले को सिलवाया। इस बार लकड़ी का बुरादा भरा गया और वजन 25 किलोग्राम कर दिया गया।

विज्ञापन

शव मिलने वाली जगह से दूर गिरा पुतला

फिर से पुतला फेंका गया। इस बार भी वह बालकनी के छज्जे के पास भूतल पर गिरा। तीसरी बार पुतले को हवा में लटकाकर कुछ दबाव डालकर फेंका गया। इस पर वो उसी स्थान पर गिरा, जहां पर शव पड़ा मिला था। टीम ने चौथी बार पुतले को बालकनी के छज्जे के पास से फेंका, जैसे कोई फिसला हो। पुतला सीधा नीचे गिरा। यह भी शव मिलने वाली जगह से दूर थी। जहां पर शव मिला था, वहां से बालकनी की दूरी करीब 16 फीट है। बालकनी से फेंकने पर शव छह से आठ फीट दूरी पर ही गिर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोर से फेंकने पर बढ़ रही दूरी

टीम ने जिस जगह पर शव मिला था, उसकी दूरी पुतला रखकर बालकनी से नापी। पता चला कि पैर करीब 15 फीट और सिर 16 फीट पर था। पहले टीम बालकनी से लगाकर पुतले को फेंक रही थी। मगर, बाद में हवा में लटकाकर धक्का देकर फेंका गया तो वो शव वाले स्थान पर पहुंच गया। 

ऐसे में परिवार वाले यही कह रहे हैं कि सुनील शर्मा की हत्या की गई। उन्हें धक्का दिया गया था। इस वजह से ही बालकनी से काफी दूर गिरे। उधर, अपार्टमेंट के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा है। दबी जुबान से कह रहे हैं कि किसी और फ्लैट से भी घटना हो सकती है। इसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए।

जल्द गिरफ्तार करे पुलिस

अधिवक्ता के बड़े भाई का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं। उन्हें जमानत लेने का मौका मिल रहा है। मंगलवार को वह पुलिस आयुक्त से मिले थे। यही कहा था कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे। घटना में जो भी शामिल हैं, उनके नाम बढ़ाए जाएं। उधर, अधिवक्ता सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा का कहना था कि पति की हत्या की गई थी। जो पुलिस अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तारी का वादा करके गए थे, उन्हें सामने लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed