फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police removed the names of the accused, summoned in court

पुलिस ने निकाल दिए आरोपियों के नाम, कोर्ट में तलब

Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police removed the names of the accused, summoned in court
आगरा। खेरागढ़ में स्कूल बस के बेसमेंट में बने छेद से गिरकर बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर में नामजद स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के नाम निकाल दिए। मामला कोर्ट में पहुंचने पर अपर जिला जज मिर्जा जीनत ने चारों नामजदों को तलब किया है। 15 जुलाई को इन्हें हाजिर होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

घटना तीन जुलाई 2018 की है। दशरथ के दो बेटे सौरभ, आदित्य और बेटी अनुष्का रोजाना की तरह पूरनचंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर, सैंया रोड, खेरागढ़ में स्कूल बस से गए थे। आरोप था कि बस जीर्णशीर्ण थी। बेसमेंट में बड़ा छेद था। लोहे की चादर भी टूटी थी। इस बारे में दशरथ और अन्य अभिभावकों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रबंध समिति ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना वाले दिन स्कूल की छुट्टी के बाद चालक इस्लाम खां बच्चों को लेकर चला। बच्चों को उतरने के लिए स्टापेज पर बस रोकी। दशरथ के बच्चे भी उतरने लगे। आदित्य बस के बेसमेंट के छेद से नीचे गिर गया। चालक ने बस चला दी, जिससे आदित्य की कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

दशरथ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर ने कोर्ट में धारा 319 (क्षति पहुंचाना) में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने नामजद चार आरोपियों स्कूल प्रबंधक कृष्ण कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद वर्मा, अध्यक्ष सुरेश गर्ग और कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल का नाम निकाल देने पर सवाल उठाया। लापरवाही से हुए हादसे में बच्चे की मृत्यु के लिए चारों आरोपियों को भी जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने विचारण की दलील दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed