फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment Exam will held at 30 centers in agra

Police Recruitment Exam: आगरा के 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sat, 12 Dec 2020 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam will held at 30 centers in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

19 और 20 दिसंबर को आगरा जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर घुड़सवार पुलिस, फायर मैन और जेल वार्डन की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पाली में होगी है। इसे लेकर परीक्षा केंद्रों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश घुड़सवार पुलिस के 102, फायर मैन के 2075 और जेल वार्डन के 3638 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आगरा में परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र परीक्षार्थियों के आने-जाने की सुविधा का ध्यान रखते हुए बनाए गए हैं। 
विज्ञापन



ज्यादातर केंद्र मुख्य मार्ग के कॉलेज में बनाए गए हैं। पिछले साल हुई पुलिस भर्ती परीक्षाओं में केंद्रों पर मिली अव्यवस्थाओं को देखते हुए यह इंतजाम किया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को चेक किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अव्यवस्थाओं पर 21 हो गए थे डिबार 

पिछले साल हुई परीक्षा में कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पीने का पानी की समस्या का सामना करना पड़ा था। शौचालय भी गंदे थे। कमरों में पंखे भी नहीं थे। इस पर 21 केंद्रों को डिबार किया गया था। 


इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दोबारा केंद्र बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद इनका भौतिक सत्यापन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed