{"_id":"69b5d3a6ce9c75470a0c1292","slug":"police-recruitment-15315-appeared-for-the-exam-at-28-centres-agra-news-c-364-1-ag11019-126414-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: 15,315 ने 28 केंद्रों पर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: 15,315 ने 28 केंद्रों पर दी परीक्षा
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक (एसआई) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों और साथ आए परिजन की भीड़ शुक्रवार देर रात से ही दिखने लगी थी। शनिवार को 15,315 अभ्यर्थियों ने 28 केंद्रों पर परीक्षा दी। 8205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शहर के 28 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 हुई। कलावा, घड़ी, ब्रेसलेट, अंगूठी पहने आदि सामान को गेट से बाहर ही रखवाया गया। ज्यादातर परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही केंद्र पहुंचे। मंगलसूत्र, कुंडल, बाली, बिछुए, कड़े, चूड़ी आदि के साथ भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ के कान के टॉप्स नहीं खुले तो उन पर टेप चिपका कर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को पर्स में सिक्के रखकर भी प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास खाने की ठेल, रिक्शा,ऑटो आदि को नहीं खड़ा होने दिया गया।
भरतपुर से परीक्षा देने जीआईसी पहुंची खुशी ने बताया कि अधिकांश सवाल तर्कशक्ति के थे। भरतपुर की सिया ने बताया कि आसान प्रश्न देखकर सारा डर दूर हो गया। अलीगढ़ से आगरा कॉलेज परीक्षा देने आए निजाम रशीद ने बताया कि अव्यवस्थाओं से समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
कंधे पर सितारों की उम्मीद में आए कई सिपाही
कई ऐसे परीक्षार्थी भी थे जो यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं और कंधे पर सितारों की चाह में परीक्षा देने पहुंचे थे। शाहगंज के केंद्र पर चार परीक्षार्थी ऐसे थे जो पूर्व में आगरा में ही तैनात थे।
हम तो सिपाही रहे पर तुम बन जाओ दराेगा
प्रयागराज से आए धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी तैनाती प्रयागराज में सिपाही के पद पर है। उनकी परीक्षा देने की उम्र निकल चुकी है। वह चाहते हैं कि पत्नी अंजली परीक्षा देकर दरोगा बन जाए।
आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे
पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को दो पालियों में 23,520 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 11760 में से 7,598 परीक्षा केंद्र पहुंचे और 4,162 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली मेें 7,717 ने परीक्षा दी और 4,043 परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे। दोनों पालियों में 8,205 ने परीक्षा छोड़ दी।
रविवार को भी होगी परीक्षा, रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भर्ती परीक्षा रविवार को भी होगी। तीन स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है। हर केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और रिजर्व में रखे गए 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। प्रत्येक पाली में 11760 परीक्षार्थी रहेंगे।