फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered two missing teenagers

Agra News: दो लापता किशोरों को पुलिस ने किया बरामद

Fri, 14 Apr 2023 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police recovered two missing teenagers
सहावर। क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता दो किशोरों को पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। किशोरों के मिलने से उनके परिजनों में खुशी है। बुधवार को सुमित (13) पुत्र आदेश निवासी धनसिंह पुर एवं उसका साथी वीरेश (14) के साथ घर से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने किशोरों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सुमित के पिता आदेश की तहरीर पर किशोरों के गुमशुदगी को दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश करना शुरु कर दिया। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी उनकी गुमशुदगी का फोटो अपलोड किया। जिससे उनकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो किशोर कहीं जाने के लिए सोरों अड्डे पर खड़े हैं। पुलिस ने वहां से उन्हें बरामद कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन भी थाने पहुंच गए। किशोरों को पाकर परिजनों में खुशी छा गई। थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया किया बरामद किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed