{"_id":"606fdc4e8ebc3e58fc5ff1b2","slug":"police-recovered-missing-minor-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: टैक्सी चालक से दोस्ती के बाद किशोरी हुई 'लापता', तीन माह बाद मिली तो सामने आया यह सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: टैक्सी चालक से दोस्ती के बाद किशोरी हुई 'लापता', तीन माह बाद मिली तो सामने आया यह सच
Fri, 09 Apr 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:17 AM IST
सार
- पुलिस ने सदर क्षेत्र के शहीद नगर से बरामद की किशोरी
- स्पा सेंटर की कर्मचारी महिला के साथ रह रही थी किशोरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र से लापता किशोरी आगरा के सदर क्षेत्र से बरामद कर ली गई। वह एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला के साथ रह रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि किशोरी की दोस्ती एक टैक्सी चालक से है। वह उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र की किशोरी जनवरी से लापता थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पिता ने अज्ञात के खिलाफ अतरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले किशोरी ने परिजनों को एक मोबाइल नंबर से कॉल किया। पुलिस ने नंबर की आईडी निकलवाई। वह सदर के शहीद नगर क्षेत्र के एक युवक की आई। इस पर अलीगढ़ पुलिस ने थाना सदर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक ने बताया था पता
युवक ने बताया कि किशोरी शहीद नगर इलाके में रह रही है। इस पर अतरौली थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया। जिस घर में किशोरी थी, उसमें एक महिला भी रह रही थी। महिला स्पा सेंटर में काम करती है। वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। अतरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
टैक्सी चालक से हो गई थी दोस्ती
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पिछले वर्ष मथुरा का एक टैक्सी चालक उसकी कॉलोनी में आया था। वह उससे मिली। दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों बात करने लगे। शादी करने की कहकर युवक उसे अपने साथ ले गया। बाद में किराए के कमरे में रहने लगी।