फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered ganja worth Rs 68 lakh from the canter during checking in kasganj

कासगंज: पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर से बरामद किया 68 लाख रुपये का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

कासगंज जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढोलना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैंटर वाहन से 68 लाख रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्कर पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Police recovered ganja worth Rs 68 lakh from the canter during checking in kasganj
ढोलना पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में पुलिस ने बुधवार रात को तस्करी कर अलीगढ़ ले जाया जा रहा 6.64 कुंतल गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 68 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान चार तस्कर फायरिंग करते हुए भागने में सफल हो गए, जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बरामद गांजा आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया गया है। 

विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि थाना ढोलना पुलिस की टीम बुधवार रात को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। रात करीब एक बजे वाहन टाटा कैंटर को रोका गया तो उसमें बैठे व्यक्तियों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


घेराबंदी कर दो तस्कर पकड़े 
घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों के नाम हेमंत पुत्र वीरेंद्र निवासी अरूरा बांगर और सुभाष पुत्र चंद्रपाल निवासी मटुआ जिला मथुरा है। कैंटर से 123 पैकेट गांजे के बरामद हुए हैं। जिनका वजन 6.64 कुंतल है। जिसकी कीमत लगभग 68 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि फरार हुए साथियों में पीकू, दीपक निवासी इगलास जनपद अलीगढ़, सत्यवीर निवासी आगरा और राजकुमार निवासी खैर अलीगढ़ शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे झांसी ग्वालियर से इटावा, मैनपुरी, एटा व कासगंज के रास्ते गांजा अलीगढ़ ले जा रहे थे।

25 हजार रुपये का दिया इनाम
एसपी ने कहा कि ढोलना पुलिस के निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रकाश गौतम, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की है। गांजा तस्करी का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। 


कासगंज: जिला जेल से सौ मीटर दूरी पर बंदीरक्षक को मारी गोली, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed