फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered ganja worth lakhs from toilet in Agra

Agra: पुलिस ने बरामद किया एक करोड़ रुपये का गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 10 Nov 2022 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 02:36 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप कड़ी है। यह गांजा खाली प्लॉट में ट्रक से उतारा गया था। पुलिस ने छापा मारकर गांजा बरामद कर लिया। मौके से तीन आरोपियों को भी पकड़ा है।  

विज्ञापन
Police recovered ganja worth lakhs from toilet in Agra
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में सर्विस रोड स्थित मंडी समिति के पास एक अहाते में एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया। यह ट्रक में लाया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जबकि गांजा मंगवाने वाले दो लोग भाग निकले। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गांजा कहां से आया और किसको सप्लाई होना था? यह पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। खरीदार और विक्रेताओं को आरोपी बनाया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार रात को शाहदरा चुंगी से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर मंडी समिति के पास एक अहाते में नशे के पदार्थ की खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सैय्यद अरीव अहमद ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। अहाते में एक ट्रक से गांजा उतारा जा रहा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों में खंदौली के नगला महराम निवासी सत्यभान सिसोदिया, अमित विहार कालोनी निवासी अरुण पाल और माखन विहार कालोनी, खंदौली निवासी तरुण हैं।

विज्ञापन

662.100 किलो गांजा हुआ बरामद 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टेढ़ी बगिया निवासी हेमू पंडित और प्रवेश गांजा की सप्लाई का काम कराते हैं। यह अहाता भी उनका है। तीनों पकड़े गए आरोपी ट्रक में पैकेट में गांजा लाया गया था। वह पैकटों को उतारने से लेकर सुरक्षा का कार्य करते हैं। रात में उनकी डयूटी रहती हैं। दिन में कोई और आता है। जिन वाहनों से गांजा आता है, उनकी नंबर प्लेट भी बदल देते हैं। आहते से गांजे की सप्लाई अलग-अलग इलाकों में की जाती है। इसका वजन 662.100 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा से हो रही गांजे की सप्लाई

ताजनगरी में कई बार गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी है। ट्रक, कैंटर, कंटेनर, टैंकर, कार आदि में तस्कर गांजा लेकर आ चुके हैं। आगरा से होते हुए गांजे की सप्लाई मथुरा, दिल्ली एनसीआर और पंजाब के कई इलाकों में की जा रही है। सबसे ज्यादा गांजा ओडिशा से लाया जा रहा है। वहां पर सस्ते दाम में गांजा उपलब्ध हो जाता है। इसके बाद गांजा बड़े विक्रेता छोटे विक्रेताओं को बेच देते हैं। इतना ही नहीं गांजे की पुड़िया तक बेची जाती हैं, जिन्हें नशा करने वाले खरीदकर ले जाते हैं।

तस्कर हाथ आए, बड़े खरीदार नहीं

पिछले दो साल के अंदर पुलिस आगरा में गांजे की खेप पकड़ने के साथ ही तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गांजा कौन मंगवाता है? कौन ओडिशा में बेचता है? इसको बड़े स्तर पर खरीदने वाले कौन लोग हैं? यह सब पुलिस पता नहीं कर पा रही हैं। पुलिस अब तक किसी बड़े खरीदार और विक्रेता को नहीं पकड़ सकी है। यही वजह है कि गांजे की खेप लगातार आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed