{"_id":"66345b7271845d6a84053eae","slug":"police-recovered-car-that-attacked-girl-and-her-father-was-hidden-in-house-by-grandson-of-former-minister-2024-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती और पिता पर चढ़ा दी थी जो कार, वो पूर्व मंत्री के नाती ने घर में ही छिपा रखी थी; पुलिस ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती और पिता पर चढ़ा दी थी जो कार, वो पूर्व मंत्री के नाती ने घर में ही छिपा रखी थी; पुलिस ने की बरामद
Fri, 03 May 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 May 2024 09:05 AM IST
सार
युवती और उसके पिता को पूर्व मंत्री के नाती ने जिस कार से रौंदने का प्रयास किया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये कार पूर्व मंत्री के आवास में ही छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने दबिश के दौरान कार को बरामद कर लिया है। वहीं पूर्व मंत्री का नाती अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर जूता कारोबारी पिता और पुत्री की हत्या की कोशिश के आरोपी दिव्यांश की कार पुलिस ने बरामद कर ली। यह कार पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के जयपुर हाउस स्थित आवास में खड़ी मिली। इससे पहले पुलिस को आवास में दबिश के दौरान कार नहीं मिली थी।
जूता कारोबारी और उनकी बेटी को घर के बाहर 15 अप्रैल को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। आरोप पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश पर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। मामले में पंजाबी समाज प्रदर्शन कर चुका है।

पुलिस ने दिव्यांश के गैर जमानती वारंट कोर्ट से लिए थे। साथ ही 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसके बावजूद वह गिरफ्त से दूर है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री के जयपुर हाउस स्थित आवास पर दबिश दी थी।
विज्ञापन
परिसर में स्कूल भी चलता है। स्कूल के परिसर में ही इनोवा कार खड़ी मिली है। इसके आगे नंबर नहीं था। मगर, यह घटना में प्रयुक्त की गई थी। इसकी पुष्टि होने पर कार को जब्त कर लिया गया है। इसी कार से युवती और उसके पिता को कुचलने की कोशिश का आरोप है। थाने लाकर मुकदमे में दाखिल कर दिया है। अब कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा।
कोर्ट में देंगे प्रार्थनापत्र
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश लेने के लिए कोर्ट में एक बार फिर से प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। पूर्व में मंत्री आवास पर दबिश के दौरान कार नहीं मिली थी। अब कहां से आई? यह पता किया जा रहा है। उधर, आरोपी दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। वह अपने दोस्त और परिचितों के संपर्क में भी नहीं है।