फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 185 cases of spurious liquor brought to be consumed on Holi

Agra News: होली पर खपाने को लाई गई 185 पेटी नकली शराब पुलिस ने की बरामद

Thu, 02 Mar 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 185 cases of spurious liquor brought to be consumed on Holi
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने होली पर जिले में खपाने के लिए राजस्थान से फलों की क्रेट के नीचे लाई जा रही नकली शराब की 185 पेटी बरामद की हैं। जिनकी अनुमानित कीमत पुलिस ने 6 लाख 20 हजार रुपये बताई है। यह शराब राजस्थान के जयपुर से लोडर वाहन और स्कार्पियों से लाई गई थी। पुलिस ने लोडर वाहन एवं स्कार्पियो कार बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने नकली शराब के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व को लेकर जिले में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात्रि को सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर वीपी गिरी को अवैध शराब के बारे में जानकारी मिली। इस जानकारी पर सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम सक्रिय हो गई शहर के नदरई तिराहे पर देर रात्रि पुलिस ने चेकिंग करते हुए लोडर वाहन व स्कार्पियो को रोका। इस वाहन में 185 पेटी शराब रॉयल क्लासिक व्हिस्की मेड इन राजस्थान मार्का बरामद की। इन पेटियों में 8880 क्वाटर पैक थे। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये बताई है। पुलिस ने एक आरोपी सीताराम निवासी पैंडीहारी थाना फुलेरा जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की। बताया गया कि फल, सब्जी आदि की क्रेट गाड़ी में लादकर उसके नीचे शराब रखकर अलग अलग स्थानों पर शराब की बिक्री की जाती है। होली पर शराब की मांग अधिक रहती है। इसलिए शराब लाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरा युवक जितेंद्र यादव जिसका पता अज्ञात है वह फरार हो गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अवैध शराब को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम को भी इस अभियान में जोड़ा गया है। गांव गांव अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed