फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police reached the spot and made a map, talked to the family of the deceased

Agra News: पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर बनाया नक्शा, मृतक के परिजन से की बात

Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police reached the spot and made a map, talked to the family of the deceased
भोगांव। गांव हरगनपुर निवासी अनुसूचित जाति के किसान की हत्या किसने और क्यों की। इसकी वजह तलाशने के लिए बुधवार को पुलिस ने एक बार फिर मौके पर जाकर नक्शा तैयार किया। मृतक के परिजन से बातचीत कर जानकारी जुटाई। बता दें कि मंंगलवार को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी किसान अनुसूचित जाति के किसान हेतराम जाटव (65) मंगलवार की दोपहर अपने खेत पर गए थे। वहां उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या किसने और क्यों की, यह सवाल का जबाव अभी तक नहीं मिल सका है। मृतक के पुत्र ने भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में पुलिस के सामने हत्यारों की तलाश करने के साथ ही घटना का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल का नक्शा भी तैयार किया। इसके बाद मृतक किसान के घर पहुंच कर परिजन से काफी देर तक बातचीत भी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी है। जल्द ही किसान की हत्या करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed