{"_id":"67757f70ff1c8b81f30c231e","slug":"police-reached-the-restaurant-caught-nine-young-men-and-women-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125876-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेस्तरां में पहुंची पुलिस, नौ युवक-युवतियां पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेस्तरां में पहुंची पुलिस, नौ युवक-युवतियां पकड़े
Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बांकनेर स्थित रेस्तरां में पहुंची पुलिस ने चार युवक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद लड़कियों को छोड़ दिया गया। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।नववर्ष के मौके पर बांकनेर स्थित खुशी फैमिली रेस्तरां पर युवाओं के मौज-मस्ती करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सीओ सदर आंचल चौहान व सीओ सहावर शाहिदा नसरीन मय पुलिस बल वहां पहुंचीं। पुलिस को वहां कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक दशा में मिले। उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। उनसे पूछताछ की गई। यवतियों को छोड़ दिया गया। समाचार लिखे जाने तक रेस्तरां संचालक और पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
देह व्यापार आरोप, नहीं थी रजिस्टर में एंट्री: स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्तरां के नाम पर वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्तरां की आड़ में यह सब धंधा यहां चल रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने कागजात भी जांचे। रजिस्टर में इन जोड़ों की एंट्री नहीं थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवतियां अन्य जिलों की थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेस्तरां के इस अवैध धंधे को सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त था। इसी वजह से पुलिस पहले कार्रवाई करने से कतराती थी।