फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raids roof top cafe in Tajganj area agra up news

Agra: रूफ टॉप कैफे में हुक्के के छल्ले और छलक रहे थे जाम, पुलिस ने मारा छापा; मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 09:05 AM IST
सार

ताजगंज क्षेत्र के रूफ टॉप कैफे में बिना लाइसेंस शराब पिलाई जा रही थी। यहां हुक्का पीते युवकों का भी वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Police raids roof top cafe in Tajganj area agra up news
रूफ टॉप कैफे में हुक्के के छल्ले और छलक रहे थे जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रूफ टॉप डार्क नाइट कैफे में बीयर और हुक्का पीते युवकों के बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। छापा मारकर मैनेजर और कर्मचारी को पकड़ लिया। बिना लाइसेंस के शराब और हुक्का पिलाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पांच वीडियो वायरल हुए थे। इसमें दो युवक हुक्का और बीयर पीते नजर आ रहे थे। कर्मचारी भी खड़ा दिख रहा था। एक युवक वीडियो बना रहा था। उसका चेहरा साफ नहीं था। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि वीडियो फतेहाबाद रोड स्थित डार्क नाइट कैफे का था। यह रूफ टॉप रेस्तरां है। इसमें शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है। हुक्का भी पिलाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने छापे में एक हुक्का बरामद किया। मैनेजर इटावा निवासी विशाल पाठक और ताजगंज निवासी रामगोपाल को पकड़ लिया गया। बीयर बरामद नहीं हुई। मामले में लोकसेवक के आदेश की अवहेलना सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। कैफे संचालक कावेरी विहार निवासी अतुल तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed