फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided building material shop, recovered duplicate PVC pipe in agra

आगरा बना नकली माल की मंडी: घी-तेल, दवा ही नहीं, पीवीसी पाइप भी बिक रहे नकली, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Sep 2021 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 12:27 PM IST
सार

आगरा में नकली का कारोबार काफी फलफूल रहा है। एक साल के अंदर नकली मोबिल ऑयल की कई फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। सिकंदरा में नकली दवा का अवैध कारोबार भी पकड़ा गया था। इसके अलावा नकली सीमेंट, स्पेयर्स पार्ट्स, घी, रिफाइंड, सरसों का तेल, सैनिटाइजर तक नकली मिल चुके हैं। अब नकली पीवीसी पाइप बिक्री का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Police raided building material shop, recovered duplicate PVC pipe in agra
पीवीसी पाइप (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

ताजनगरी में घी, तेल, मोबिल ऑयल, सीमेंट, शराब, दवा ही नहीं पीवीसी पाइप भी नकली बिक रहे हैं। सदर के देवरी रोड में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर कंपनी के नाम से नकली पाइप बेचे जा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने कंपनी के जांच अधिकारी की सूचना पर छापा मारा। इस मामले में कापीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पौड़ी, गढ़वाल निवासी कृष्णलाल अपनी टीम के साथ थाना में आए थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी के अधिक्रत प्रतिनिधि हैं। उन्हें आशीर्वाद पाइप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जांच अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। कृष्णलाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी रोड पर एक दुकान में कंपनी के नाम से नकली पाइप बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेहत से खिलवाड़: आगरा में बेचा जा रहा था नकली रिफाइंड और सरसों का तेल, चार दुकानदार पकड़े  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस के साथ उखर्रा निवासी बादाम सिंह की फौजी बिल्डिंग मैटेरियल शॉप पर छापा मारा गया। टीम ने कंपनी के नाम से रखे 44 पाइप को कब्जे में लिया। इनके नकली होने की आशंका पर एक को सैंपल के लिए जब्त किया। बाकी को पुलिस ने सील कर दिया। दुकान पर एक कर्मचारी ही मौजूद था। उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने बादाम सिंह के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आगरा में नकली का पहला मामला नहीं
आगरा में नकली का कारोबार काफी फलफूल रहा है। एक साल के अंदर नकली मोबिल ऑयल की कई फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। सिकंदरा में नकली दवा का अवैध कारोबार भी पकड़ा गया था। इसके अलावा नकली सीमेंट, स्पेयर्स पार्ट्स, घी, रिफाइंड, सरसों का तेल, सैनिटाइजर तक नकली मिल चुके हैं। 

पुलिस एक मामले में कार्रवाई पूरी नहीं कर पाती है, उससे पहले ही दूसरा मामला सामने आ जाता है। नकली शराब के मामले में आए दिन पकड़े जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ग्राहक नहीं कर पाते हैं पहचान
नकली का कारोबार शहर में ऐसे ही नहीं फलफूल रहा है। इसके पीछे एक वजह बड़ा मुनाफा है। दुकानदार सस्ते के लालच में नकली माल खरीदते हैं। नकली को भी असली की तरफ निर्धारित मूल्य पर बेचा जाता है। इससे मुनाफा अधिक होता है। 

वहीं ग्राहक नकली की पहचान नहीं कर पाते हैं। वह सिर्फ सामान पर नाम और मुहर लगी हुई देखते हैं। पाइप के मामले में भी ऐसा ही था। पाइप पर कंपनी की मुहर लगी होती थी। इस कारण उनके नकली होने का पता नहीं चल पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed