फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raid in Sikandra guest house, 28 youths and girls found

सिकंदरा गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, 28 युवक और युवतियां मिले

Sat, 05 Mar 2022 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Sikandra guest house, 28 youths and girls found
आगरा। सिकंदरा थाने के सामने स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस में शुक्रवार शाम को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 14 युवक और 14 युवतियां कमरों में मिले। होटल में कमरा देने के लिए चार लोगों की ही आईडी लगी थी। बाकी को बिना आईडी के कमरे दिए गए थे। इसके साथ ही फर्जी आधार और पेन कार्ड भी मिले हैं, जिनको फर्जी आईडी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने होटल बंद करा दिया है। मुकदमा दर्ज कर सराय एक्ट में रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि सिकंदरा गेस्ट हाउस में बिना आईडी के कमरा देने और देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम के साथ शाम छह बजे छापा मारा गया। पुलिस ने एक-एक करके 12 कमरों को चेक किया। कमरों में 14-14 युवक और युवतियां मिले। पुलिस ने रिसेप्शन पर रहे रजिस्टर को चेक किया। इसमें सिर्फ चार की ही एंट्री थी। सही आईडी नहीं लगी हुई थी। रजिस्टर को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ हरी पर्वत ने बताया कि होटल संचालक कुणाल चौधरी है। पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग निकला। होटल में सराय एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर प्रशासन को होटल को सील करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं होटल से फर्जी आधार और पेन कार्ड बरामद हुए हैं। जानकारी पर पता चला है कि संचालक बिना आईडी के युवक और युवतियों को कमरा देता था। इसमें किसी की रजिस्टर में एंट्री करता था तो किसी की नहीं। जिन लोगों की आईडी लगाई जाती थी, वह भी फर्जी हुआ करती थी, जिससे किसी के साथ कोई घटना होने पर सही जानकारी नहीं मिल सके। इस मामले में चौकी प्रभारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि युवक और युवतियों को कमरा 500 से एक हजार में घंटे भर के लिए कमरा दिया गया था। यह भी गारंटी थी कि किसी बात का डर नहीं है। इसलिए बड़ी संख्या में युवक और युवतियां आए हुए थे। पुलिस के पकड़ने पर युवतियां रोने लगी। इस पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। लिखा पढ़ी के बाद सभी को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवकों को भी छोड़ दिया गया। होटल में एक सफाई कर्मी ही मिला था।

सिकंदरा गेस्ट हाउस होटल थाना सिकंदरा के सामने है। इसके बावजूद इसमें धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी की जा रही थी। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पूर्व में सिकंदरा थाने के पास एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद युवक फरार हो गया था। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती की पश्चिम पुरी स्थित एक होटल में हत्या कर दी गई थी। युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का भी प्रयास किया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed