फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police questioned the accused of sexual harassment in agra

अनाथालय में दुष्कर्म: तीन आरोपियों में से दो नाबालिग, पूछताछ में सामने आईं ये बातें

Fri, 04 Oct 2019 04:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
police questioned the accused of sexual harassment in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
आगरा के यमुना पार स्थित अनाथालय में युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गुरुवार रात तक पूछताछ चलती रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक किशोर 16 साल का है। वो आश्रम में रहता है। इसके साथ ही सफाई का काम करता है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा आरोपी 26 साल का है। वो खाना बनाने का काम करता है। तीसरा आरोपी कक्षा पांच में पढ़ता है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कैमरे परिसर में बाहर की तरफ लगे हुए हैं। हालांकि इससे कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


13 साल पहले छोड़ा था

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। 13 साल पहले तीन भाई और एक बहन के साथ उसे कोई छोड़ गया था। तब से सभी आश्रम में रह रहे हैं। एक भाई नौकरी भी करता है। बाकी पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाथालय में रह रहे हैं 41 बच्चे

अनाथालय में 41 बच्चे रह रहे हैं। इनमें 11 लड़कियां हैं। अनाथालय का संचालन एक एनजीओ करता है। इसके अलावा स्थानीय लोग बच्चों को भोजन आदि देने आते हैं। 

गुरुवार दोपहर को युवती ने छत पर जाकर यमुना में छलांग लगा दी। रेत पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। एनजीओ से जुड़ी एक युवती की सूचना पर पीड़िता को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ छत्ता उदयराज सिंह के पहुंचने पर युवती ने बताया कि अनाथालय के दो किशोर और एक कर्मचारी उसके कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। उदयराज सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed