फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police picked up dead body of elderly man and sent for postmortem in etah

Etah: पुलिस ने अर्थी से उठाया 80 साल के बुजुर्ग का शव, बड़े भाई ने छोटे पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 15 Jun 2022 07:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 07:50 PM IST
सार

बड़े भाई ने छोटे पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट का इंतजार है।  

विज्ञापन
Police picked up dead body of elderly man and sent for postmortem in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में मंगलवार सुबह 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने को अर्थी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन


गांव गढ़िया निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वर्षों पहले उन्होंने गांव में खुद के रुपयों से जमीन खरीदी थी। बड़े भाई अजय पाल ने बाद में रुपये देने की बात कहकर जमीन का बैनामा पिता शांतिस्वरूप के नाम करा दिया। उन्होंने बताया कि अजय पाल द्वारा जमीन के रुपये नहीं दिए गए तो पिता ने जमीन को मेरे पुत्र के नाम कर दिया। 

विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित था बुजुर्ग 

पिता कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह उनका देहांत हो गया। अंतिम संस्कार करने के लिए शव को श्मशान घाट लेकर गए। इस दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस शव को लेकर थाने आ गई। जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अजयपाल ने बताया कि जमीन सभी ने मिलकर खरीदी थी। जमीन को पिता ने छोटे भाई के बेटे के नाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अजयपाल का आरोप है कि छोटे भाई वीरेंद्र ने पिता की हत्या की है। मौत का कारण जानने के लिए ही पोस्टमार्टम कराया है। अलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को श्मशान घाट से लाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed