फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police ou tpost wall collapse woman injured

Agra: शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, तभी गिरी पुलिस चौकी की दीवार; आंधी में दर्दनाक हादसा

Wed, 01 Apr 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

रुनकता में आंधी के दौरान पुलिस चौकी की दीवार गिरने से शिकायत लेकर आई महिला मलबे में दब गई। उसे गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
police ou tpost wall collapse woman injured
आंधी में पुलिस चौकी की दीवार गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रुनकता क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब छह बजे आई धूल भरी आंधी में हाईवे किनारे स्थित रुनकता पुलिस चौकी का मुख्य द्वार और दीवार गिर गई। मलबे में दबकर रुनकता निवासी महगो घायल हो गई। वह पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराने आई थीं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला के पति संजय ने बताया कि पत्नी महगो बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस चाैकी पहुंची थी। तभी आंधी आई और पुलिस चाैकी की दीवार गिरने से पत्नी दब गई। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed