{"_id":"bb75a0073e937f494f63edbb6367fad4","slug":"police-on-backfoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों को तेवर देख बैकफुट हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों को तेवर देख बैकफुट हुई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को लोहामंडी, तोता का ताल स्थित बगीची में विहिप नेता अरुण माहौर की शोकसभा रोक दी। इससे वहां तनावपूर्ण हालात बन गए। तीन ट्रक पीएसी लगा दी गई। इधर, शोकसभा रोकने पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता बगीची के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद बगीची का ताला खोला गया। इसके बाद शोकसभा हुई।
शाम लगभग चार बजे तोता का ताल स्थित खेमेश्वरनाथ मंदिर की बगीची में शोकसभा निर्धारित की गई थी। मगर, जब तक लोग यहां पहुंच पाते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बगीची के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया। जब यहां लोग पहुंचे तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। विधायक जगन प्रसाद गर्ग के पहुंचने पर वे धरने पर बैठ गए। इधर, पुलिस ने भी आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। धरने पर बैठे लोगों को घेर लिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिसकर्मियों ने बगीची का ताला खोला। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने न तो नारेबाजी की और न ही कोई विरोध प्रदर्शन किया। शोकसभा के बाद सभी से रविवार को जयपुर हाउस में होने वाली विशाल शोकसभा में पहुंचने की अपील की गई। भाजपा महानगर महामंत्री अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष कमल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष विनोद सारस्वत, शरद चौहान, मनोज गर्ग, मदनलाल खटीक, राजीव सिंह आदि मौजूद थे।