{"_id":"631f6ed8f1a5a51f48363092","slug":"police-on-alert-flag-march-of-officers-in-cities-and-towns-kasganj-news-agr5466228147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी फैसला- पुलिस रही अलर्ट, अफसरों का शहर और कस्बों में फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी फैसला- पुलिस रही अलर्ट, अफसरों का शहर और कस्बों में फ्लैग मार्च
सार
ज्ञानवापी मस्जिद व श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में वाराणसी जिला न्यायालय का सोमवार को फैसला आना था।इस फैसले को लेकर पूरे जिले में पुलिस का अलर्ट जारी रहा।शहरी और कस्बाई इलाकों में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भ्रमण किया और लोगों को शांति रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विस्तार
कासगंज। ज्ञानवापी मस्जिद व श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में वाराणसी जिला न्यायालय का सोमवार को फैसला आना था। इस फैसले को लेकर पूरे जिले में पुलिस का अलर्ट जारी रहा। शहरी और कस्बाई इलाकों में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भ्रमण किया और लोगों को शांति रखने का संदेश दिया। पुलिस थानों में शांति समिति की बैठक कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सुबह के समय शहर में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे, सीओ अजीत चौहान पुलिस बल के साथ भ्रमण पर निकले। शहर के मिल्जिनत आबादी वाले एवं संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अमांपुर में सीओ दीपकुमार पंत ने शांति समिति की बैठक की। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर व शांति से रहने का आह्वान किया और बच्चो चोर गिरोह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। सीओ ने कहा कि कहीं भी कोई अफवाह हो या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
सिढ़पुरा में ज्ञानवापी फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस के साथ कस्बे में भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की और कहा कि लोग अफवाहों से सावधान रहें।