{"_id":"5e0473558ebc3e8816338896","slug":"police-officers-foot-march-in-sensitive-area-of-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट बंद करने के बाद शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, पैदल मार्च कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट बंद करने के बाद शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, पैदल मार्च कर रहे अफसर
Thu, 26 Dec 2019 02:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
एडीजी, आईजी ने किया पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के बाद इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी करने के साथ ही प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। एडीजी अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ पुराने शहर में पैदल मार्च किया।
पिछले जुमे को फिरोजाबाद सहित कई जिलों में हिंसा हुई थी। इसके मद्देनजर इस बार जुमे की नमाज कड़े पहरे में होगी। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों से साथ मीटिंग की है।
पैदल गश्त के दौरान भी अधिकारियों ने लोगों से भी बात की। 108 स्थानों पर फोर्स तैनात की गई है। इनमें गश्त के लिए 40 गाड़ियां लगाई गई हैं। वहीं खुफिया तंत्र भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर रखी जा रही है।

बुधवार को एडीजी और आईजी मंटोला पहुंचे। यहां से पैदल मार्च करते हुए गए। दोनों अधिकारियों ने कोतवाली में भी पैदल मार्च किया। वहीं एसएसपी बबलू कुमार ने भी पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से भी बात की गई।
प्रशासन ने इससे पहले 19 दिसंबर को आगरा में चार दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद की थी। इससे पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा था। होटलों में 60 फीसदी बुकिंग कम हो गई थी। अब नए साल के जश्न की तैयारी है। इंटरनेट बंद होने से बाहर के पर्यटक न ताज के ऑनलाइन टिकट बुक करा पाएंगे और न ही होटलों की बुकिंग करा पाएंगे।