फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police misbehave with chimmanlal jain

चिम्मन लाल जैन से पुलिस ने की बदसलूकी

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला, अागरा
अमर उजाला, अागरा Updated Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
police misbehave with chimmanlal jain
च‌िम्‍मन लाल जैन - फोटो : अमर उजाला, अागरा
शराब बंदी को लेकर सत्याग्रह कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। यह वाकया बुधवार का है, जब वह अपने साथी सत्याग्रहियों के साथ नुनिहाई इलाके में शराब के ठेके पर शराब बंदी आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस घटना से आहत चिम्मन लाल जैन गुरुवार को शिकायत दर्ज कराने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी व्यथा सुनकर घटना की जांच कराए जाने और इसमें दोषी पाए जाने पर  आरोपी पुलिसकर्मियों के  खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

चिम्मन लाल जैन ने उन्हें एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शराब की दुकानों की जांच कराकर बंद कराने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया। उन्होंने बताया कि  नुनिहाई  में देशी और अंग्रेजी शराब के कई ठेके संचालित हैं। आस पास ज्यादातर गरीब और मजदूरों के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के समीप संचालित शराब के ठेके के बाहर सत्याग्रह कर रहे थे। तभी ठेके के संचालक और उसके साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। मौके पर थाना एत्माद्दौला से पुलिस टीम पहुंच गई।  पुलिस ने भी उनके साथ बदसलूकी और सत्याग्रहियों के साथ हाथापाई की। इसमें अतुल दुबे को गंभीर चोटें आईं। जबकि पुलिस ने सत्याग्रहियों पर हमलाकर रहे लोगाें से कुछ नहीं कहा। उन्होंने मांग की कि इस घटना की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed