फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Man Died In Road Accident Family Blams Hospital

आगरा: सड़क हादसे में घायल सिपाही की अस्पताल में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 01 Feb 2022 08:37 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

आगरा में एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही टूंडला क्षेत्र से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Police Man Died In Road Accident Family Blams Hospital
सड़क हादसे में मृत सिपाही की फाइल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना टूंडला में तैनात सिपाही की सोमवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही टूंडला क्षेत्र से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से आगरा लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सिपाही को देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव सुबकरा निवासी प्रेम सिंह (46)  एत्मादपुर में परिवार सहित रहते थे। परिजनों ने बताया कि वो सोमवार रात को 9:30 बजे ड्यूटी से वापस घर आ रहे थे। एत्मादपुर में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रात तकरीबन 11:30 बजे देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर परिवार वाले आ गए।

विज्ञापन

भाई ने कहा, ढाई घंटे तक इलाज में नहीं दिखाई गंभीरता

भाई लाल सिंह ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उनसे फाइल बनाने के लिए कहा। जब वो काउंटर पर गए तो फाइल रख ली गई। 23 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। उन्होंने आधा घंटे में पैसा जमा करने और इलाज शुरू करने की बात कही। इस कारण इलाज उचित तरीके से शुरू नहीं किया गया। रुपये जमा करने पर भी इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई। ढाई घंटे तक भाई का खून बहता रहा। रात ढाई बजे उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हॉस्पिटल का वीडियो भी बनाया है। लाल सिंह ने चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि सिपाही की सड़क हादसे में मृत्यु हुई है। परिवार वालों ने जो भी तहरीर दी है। उसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाज में लापरवाही के मामले में सीएमओ की टीम जांच करेगी।

चार बेटियों से उठा पिता का साया

मृतक के साले गजेंद्र का कहना है कि प्रेम सिंह वर्दी में थे। इसके बावजूद अस्पताल के स्टाफ ने गंभीरता से नहीं लिया। घरवालों को अलीगढ़ से आने में देर हो गई। अस्पताल कर्मचारी रुपये जमा होने का इंतजार करते रहे। मृतक की चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी सुंदरी देवी हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद : मैनेजर

पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मैनेजर दीपक जैन का कहना है कि मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तत्काल उसे इमरजेंसी में इलाज दिया गया। टांके लगाए गए। रुपये के लिए इलाज नहीं करने का आरोप बेबुनियाद है। प्रेम सिंह का पूर्व में भी इलाज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed