फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Man Demand Money Villagers Threw Rupees on Sho Table in Station Mathura

मथुराः थाने में पुलिसकर्मी की मेज पर फेंकीं नोटों की गड्डियां, हंगामा

Fri, 06 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police Man Demand Money Villagers Threw Rupees on Sho Table in Station Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को करंट से हुई एक किसान की मौत को लेकर थाने पर खूब हंगामा हुआ। एसएचओ की टेबल पर नोटों की गड्डियां फेंकी गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पुलिस पैसे मांग रही थी। 
विज्ञापन


जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सीओ ने जांच की। जांच में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा मांगने की बात गलत पाई गई। वहीं हंगामा करने के मामले में ग्रामीणों के साथ पहुंचे फिरोजाबाद और एटा में तैनात 4 सिपाहियों के समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं 20 अज्ञातों पर भी मुकदमा हुआ है। 
विज्ञापन


थाना फरह के गांव बेगमपुर ढकोला निवासी बेनीराम (46) पुत्र लटूरी की पोल में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फरह पर आधे घंटे तक हंगामा किया। यह लोग मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों का कहना था कि बिजली अफसरों को भी नामजद किया जाए। इस पर पुलिस ने अपनी कुछ मजबूरियां बताईं तो ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसी दौरान एसएचओ की टेबल पर नोटों की गड्डियां फेंकी गईं। 

ग्रामीणों का कहना था कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। यह गड्डियां उसी रकम का हिस्सा हैं। गड्डियां फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी शलभ माथुर ने क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी आलोक दुबे से पूरे मामले की जांच कराई। 

जांच में ऐसा कुछ भी ऐसा तथ्य सामने नहीं आया। आखिरकार फरह थाने के एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने को कोई पैसा नहीं मांगा गया। केवल दबाव बनाने को ग्रामीणों ने हंगामा किया और नोटों की गड्डियां फेंकीं। 

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
नेत्रपाल, परवेश यादव, नरेश, वेदप्रकाश, बलवीर, योगेश, दिनेश, यशवंत, सोनू, सुग्रीव, नायक, धीरज, मुकुट, गुल्ला, बंटी, टमाटर, धर्मेंद्र, कालीचरण और 20 अज्ञात ग्रामीण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed