{"_id":"5fd8fd608ebc3e3b5d78d025","slug":"police-mainpuri-news-agr472126646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरोपी की तलाश में दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आरोपी की तलाश में दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। गांव कंचनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सोमवार को युवक का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। मामले में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी 22 वर्षीय लोकेश उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला था, उसकी सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में भाई अमित की ओर से आरोप लगाया गया था कि रविवार को गांव के राजू यादव से एक लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था।
इसके बाद आरोपी ने लोकेश को जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक राजू पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।