फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police lost his cool on arbitrary

ताज: पुलिस की मनमानी पर खोया आपा

Mon, 27 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 27 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police lost his cool on arbitrary
ताजमहल के यलो जोन में पुलिस की मनमानी से दुकानदारों और वेंडरों ने आपा खो दिया। दोपहर में पश्चिमी गेट की ओर आरके स्टूडियो बैरियर पर पुलिस ने मनमानी करते हुए पास धारकों को भी रोक दिया। क्षेत्र के दुकानदार जब अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें बैरियर से अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने आपत्ति की तो दो घंटे की जद्दोजहद के बाद दुकानदारों को 500 मीटर दायरे के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह पश्चिमी गेट पर ताजमहल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने टिकट विंडो के सामने सामान बेच रहे वेंडरों से दुर्व्यवहार कर दिया। इस पर वेंडरों ने अपना आपा खो दिया। एकजुट हुए हॉकर, वेंडरों ने सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की भी कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी को खरोंच भी आई है। हॉकरों और वेंडरों के मुताबिक पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को उमड़ी भीड़
आगरा। रविवार को ताजमहल पर 60 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। पश्चिमी गेट के उलट इस बार पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के आगे तक प्रवेश के लिए पर्यटकों की कतार रही तो दक्षिणी गेट पर यह लाइन थाना ताजगंज तक बनी रही। मौसम के खुशगवार होने से सुबह स्थानीय लोगों के साथ एनसीआर के सैलानी काफी तादात में पहुंचे। 35 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री ताजमहल के टिकट काउंटरों से हुई। लोगाें को प्रवेश के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed