फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Lodge Case on Pragatisheel samajwadi party after Protest in Agra

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2019 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Police Lodge Case on Pragatisheel samajwadi party after Protest in Agra
प्रसपा के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पुलिसबल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के साईं की तकिया पर प्रदर्शन के मामले में प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली सहित चार नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तीखी नोकझोंक
विज्ञापन



प्रसपा (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के नेतृत्व में बुधवार को साईं की तकिया पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालने का प्रयास किया गया था। मगर, पुलिस के रोकने पर सभी रोड पर बैठ गए थे। इसके बाद नारेबाजी करने लगे थे। इससे राह चलते लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर काफी देर तक रास्ता रुकने से जाम लग गया। स्कूल के छात्रों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में थाना रकाबगंज के एसआई देवव्रत ने नितिन कोहली, चौधरी मान सिंह, डॉ. अशोक रैना, यूनिस खां और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed