फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police lock Congress workers inside office in Agra commotion ensues

Agra: मार्च निकालने जा रहे कांग्रेसियों को कार्यालय में किया बंद, पुलिस से धक्कामुक्की; एक घंटे तक हुआ हंगामा

Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
सार

आगरा में कैंडल मार्च निकालने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय में बंद कर दिया। इस दाैरान पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जमकर नोकझोंक हुई। धक्कामुक्की हुई। एक घंटे तक हंगामा जारी रहा। 

विज्ञापन
Police lock Congress workers inside office in Agra commotion ensues
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के राजामंडी स्थित कार्यालय में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च नहीं निकालने दिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। घंटे भर तक ही यही स्थिति रही। आखिर में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर ही मोमबत्ती जलाकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कांग्रेस ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए कार्यालय से सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका तक कैंडल मार्च का एलान किया। इस पर भारी संख्या में पुलिस कार्यालय पहुंच गई। कार्यालय के गेट को बंद कर दिया। इस पर कुछ कार्यकर्ता बाउंड्री फांदकर आने लगे तो पुलिस के जवान अंदर जाकर उनको रोक लिया। इस पर काफी देर तक नोकझोंक और धक्कामुक्की होती रही। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कार्यालय के बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में अंदर ही मोमबत्ती जलाकर सरकार को कोसा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि सरकार तानाशाही कर रही है। पुलिस के दम पर आवाज दबाई जा रही है। प्रदर्शन में डॉ. मधुरिमा शर्मा, सुमित विभव, रमाशंकर शर्मा, बुरहान शमशी, बिलाल अहमद, याकूब शेख, यामीन कादरी, गीता सिंह, हेमंत चाहर, सोनू कन्नौजिया, तरुण सागर, अश्वनी बिट्टू, अश्वनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed