{"_id":"663eee89749082b67902ab4c","slug":"police-kept-watching-mafia-ran-away-with-two-vehicles-of-illegal-mining-case-filed-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस देखती रह गई, अवैध खनन के दो वाहन ले भागे माफिया; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस देखती रह गई, अवैध खनन के दो वाहन ले भागे माफिया; दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 11 May 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 09:35 AM IST
सार
खनन पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग कर रही पुलिस को खनन माफिया ने चकमा दे दिया। पुलिस के सामने से ही माफिया दो वाहन लेकर फरार हो गए और पुलिसकर्मी कुछ भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा में खनन माफिया ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा दे दिया। वे पुलिस के सामने से अवैध गिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चले गए।
जगनेर मार्ग पर नगला हट्टी के समीप खनिज विभाग की टीम ने कागारौल की ओर से आते पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली को रुकवा लिया। उनमें लाल गिट्टी भरी हुई थी। मामले की सूचना थाना मलपुरा पर दी। इस पर एक दरोगा समेत दो आरक्षी पहुंच गए।
पुलिस गाड़ी से उतरी ही थी। इतने में दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक दौड़ा ले गए। सभी गाड़ियां ओवरलोड थीं। खनिज विभाग की टीम ने शोर मचाया। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाईं। अन्य तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस थाने ले आई। उन्हें सीज कर दिया गया है। मामले में खनिज मोहर्रिर कुंदन कुमार की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है।