फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Jeep collided with tractor-trolley injured constable condition critical

Mainpuri: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई पुलिस की पुरानी जीप, सिपाही की हालत नाजुक

Sat, 06 Aug 2022 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 03:57 PM IST
सार

ये जीप काफी पुरानी है, जो बार-बार खराब हो जाती थी। सिपाही जीप के सही कराने के लिए मैनपुरी गए थे, वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
Police Jeep collided with tractor-trolley injured constable condition critical
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा में पुलिस जीप ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।  
विज्ञापन

रात की है घटना 

थाना औंछा में तैनात सिपाही दिनेश कुशवाह शुक्रवार की रात्रि 9 बजे मैनपुरी से थाना औंछा की सेकेण्ड मोबाइल जीप लेकर आ रहे थे। रास्ते में पड़रिया चौराहा के पास हरीनागर पुर मोड़ पर मैनपुरी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से जीप टकरा गई। जीप का आगे का हिस्सा ट्राली में बुरी तरह फंस गया, जिससे जीप चला रहे सिपाही दिनेश कुशवाह घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने सिपाही को जीप से निकालने के साथ ही मामले की जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन

आगरा किया गया रेफर 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सिपाही को तत्काल ही उपचार के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा। घायल सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है।  बताया गया है कि ये जीप काफी पुरानी है, जो बार-बार खराब हो जाती थी। सिपाही जीप के सही कराने के लिए मैनपुरी गए थे, वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed