फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Issued Challan For Not Wearing Mask By 181 People In Agra

आगरा में मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 181 लोगों के कटे चालान

Sun, 22 Nov 2020 09:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2020 09:32 AM IST
सार

  • पुलिस ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने पर पकड़े 181 लोग
  • थाने में परिजनों को बुलाकर कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में बताया 

विज्ञापन
Police  Issued Challan For Not Wearing Mask By 181 People In Agra
बिना मास्क के पकड़े गए लोगों को गाड़ी में बैठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार को पुलिस ने मास्क नहीं पहनकर घर से निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 181 लोगों को  बिना मास्क के पकड़ा। इन्हें पुलिस बंदियों को ले जाने वाहनों से थाने पर लाई। इस दौरान मास्क भी पहनाए। उनके हाथों को सैनिटाइज कराया। हालांकि बाद में लोगों के परिजनों को बुलाकर चालान काटकर 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा भी जिले में अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि शाम को तकरीबन छह बजे से सात बजे तक मधु नगर चौराहे पर अभियान चलाया गया। यहां पर ठेल वाले, आटो चालक, दुकानदार बिना मास्क के मिले। उन्हें पकड़ लिया। लोगों की संख्या अधिक थी, इसलिए पुलिस लाइन से बंदियों को ले जाने वाले दो वाहन मंगवाए गए। इसके बाद दो बार में 70 लोगों को पकड़ लिया गया। उन्हें थाने लाने से पहले मास्क दिए गए, हाथों को सैनिटाइज किया गया। 
विज्ञापन



थाने लाकर सभी के चालान काटे गए। पकड़े गए लोगों के घरवालों को बुलाकर समझाया गया कि घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। दूरी का पालन करना चाहिए। इसी तरह थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस में अभियान चलाया गया। 36 लोगों को पकड़कर थाने लाए। इसके बाद चालान काटे गए। सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह ने क्षेत्र में अभियान चलाया। 35 के चालान काटे। वहीं लोहामंडी में 40 लोगों के चालान काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में लटकाए थे मास्क 

पुलिस को काफी संख्या में लोग ऐसे मिले, जिनके पास मास्क तो था, लेकिन पहन नहीं रहे थे। जेब में रखकर चल रहे थे। कुछ लोग तो गले में ही मास्क को टांगे हुए थे। सदर में कुछ लोग पुलिस के पकड़ने पर 500 रुपये चालान राशि के देने लगे। मगर, पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया। उन्हें बताया कि सिर्फ शमन शुल्क वसूलना मकसद नहीं है। जागरूक करने के लिए भी यह कार्रवाई की जा रही है। 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों मास्क पहनने के बारे में बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई भी की जा रही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed