फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police issue helpline number for stop black marketing of oxygen-drugs in agra

आगरा में कोरोना: ऑक्सीजन-दवाओं की कालाबाजारी रोकेगी पुलिस, इस नंबर पर करें शिकायत

Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
सार

एसएसपी मुनिराज जी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करके कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है, जो न सिर्फ लोगों को जरूरी दवा और ऑक्सीजन दिलाने में मदद करेगा, बल्कि कालाबाजारी करने वालों पर भी कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
police issue helpline number for stop black marketing of oxygen-drugs in agra
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना मरीजों को जरूरी दवाओं से लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी कालाबाजारी कर अधिक दाम में बेचे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के पास रोजाना शिकायत पहुंच रही हैं। इसको देखते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करके कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है, जो न सिर्फ लोगों को जरूरी दवा और ऑक्सीजन दिलाने में मदद करेगा, बल्कि कालाबाजारी करने वालों पर भी कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, वैक्सीन पंजीकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडेसिविर इंजेक्शन, फेबिफ्लू आदि दवाओं के नाम पर अगर, कोई धोखाधड़ी करता है, अधिक दाम की वसूली करता है तो लोग अपनी शिकायत नंबर 7839003386 पर दर्ज करा सकते हैं। इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भी किया जा सकता है। इसके अलावा आगरा पुलिस के ट्विटर एकाउंट @agrapolice पर ट्वीट करके भी जानकारी दी जा सकेगी। 
विज्ञापन


एसपी पूर्वी के. वेकंट अशोक के निर्देशन में कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड काम करेगा। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जो लोग शिकायत करेंगे, उन्हें दवा, ऑक्सीजन भी उचित दर पर दिलाई जाएगी। जो लोग कालाबाजारी में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अस्पताल में कर्मचारी करा सकेंगे जांच
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस अस्पताल में कोविड 19 परीक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर ट्रायल के तौर पर शुरुआत में पुलिसकर्मी और उनके परिजनों के लिए व्यवस्था की गई है। वो अपनी जांच करा सकेंगे। कोविड संबंधी किसी सहायता के लिए 18001805145 कॉल करके जानकारी ली जा सकती है। 

इसके अलावा पुलिस लाइन में ऑक्सीजन बैंक भी बना दिया गया है। हालांकि यह भी शुरूआत में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए ही है। यहां पर खाली सिलिंडर लाने पर भरा सिलिंडर दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर का पर्चा और आधार कार्ड होना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed