{"_id":"6168365a54a072267469c487","slug":"police-issue-challan-of-20-buses-for-traffic-jam-on-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: वाटरवर्क्स चौराहे पर जाम लगा रहीं 20 बसों के चालान, रोडवेज बसों पर भी हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वाटरवर्क्स चौराहे पर जाम लगा रहीं 20 बसों के चालान, रोडवेज बसों पर भी हुई कार्रवाई
Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
सार
शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए आईजी नवीन अरोरा ने अभियान की शुरूआत की है। दस चौराहों पर यातायात को सुगम किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे पर बसों के खड़ा होने से जाम लगता है। इसके विरुद्ध गुरुवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जाम लगा रही 20 बसों के चालान किए गए। इनमें निजी और रोडवेज बसें भी शामिल हैं। वहीं यातायात पुलिस ने चालकों को स्टॉपेज पर ही बसों को रोककर सवारियां बैठाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए आईजी नवीन अरोरा ने अभियान की शुरूआत की है। दस चौराहों पर यातायात को सुगम किया जा रहा है। यहां पर अतिक्रमण हटाने से लेकर सवारी वाहनों की पार्किंग 50 से सौ मीटर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। वाटरवर्क्स चौराहे पर रोक के बावजूद बसों को चालक चौराहे पर ही रोक रहे थे।
विज्ञापन
व्यवस्था: आगरा की सड़कों पर जाम से निजात दिलाएगा 'ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वैड', व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता, टीआई सतीश राय सहित थाना कमला नगर पुलिस चौराहे पर पहुंची। बसों के खड़ा मिलने पर चालान किए गए। 20 रोडवेज और निजी बसों के चालान किए गए। चालकों को बताया गया कि वह जवाहर पुल से पहले खाली पड़ी जगह पर बसों को खड़ा करें। इन्हें हाईवे पर नहीं खड़ा किया जाए। इससे जाम की समस्या नहीं रहेगी। आगे भी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
जेब्रा लाइन भी बनाई
यातायात निरीक्षक सतीश राय ने बताया कि चौराहे पर जेब्रा लाइन बनाई गई है। इसके अलावा कमला नगर और जीवनी मंडी की ओर जाने वाले वाहन आमने-सामने आ जाते थे। इस समस्या को दूर कर दिया गया है। वाहन अपनी बायीं तरफ के रास्ते से निकला करेंगे। इससे वो आमने सामने नहीं आ सकेंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।