व्यवस्था: आगरा की सड़कों पर जाम से निजात दिलाएगा 'ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वैड', व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा
आईजी नवीन अरोरा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को 27 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया था। उन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के बाद ट्रैफिक पुलिस के संशाधनों की स्थिति देखी। ट्रैफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके पांच उप समिति गठित की थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाम लगा है। ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। हादसे के बाद वाहन फंसा हुआ है। रास्ते से निकलने में दिक्कत हो रही है। अब जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वायड पहुंचेगा। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी ना सिर्फ ट्रैफिक का संचालन कर जाम खुलवांगे, बल्कि समस्या का निदान भी करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में आईजी नवीन अरोरा ने दो फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। इसमें एक टीआई और चार सिपाही रहेंगे।
आईजी नवीन अरोरा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को 27 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया था। उन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के बाद ट्रैफिक पुलिस के संशाधनों की स्थिति देखी। ट्रैफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके पांच उप समिति गठित की थीं। मंगलवार को आईजी ने पुलिस लाइन में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सेतु निगम, आगरा मेट्रो परियोजना, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, रोडवेज, आरटीओ, टोरंट, एनएचएआई और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बेहतर यातायात के लिए सुझाव लिए।
समन्वय जरूरी, समय सीमा पर पूरे करें कार्य
आईजी ने बताया कि शहर में जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहा है। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। कई बार समय पर कार्य नहीं हो पाता है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने निर्माण कार्य की समय सीमा तय करें। इस अंतराल में ही कार्य पूरा हो जाना चाहिए, जो भी कार्य कराएं उस दौरान ट्रैफिक अवरुद्ध न हो उसके लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए। पुलिस में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए खुद ही अपने वालंटियर को तैनात करें, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
व्हाट्सएप ग्रुप पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी साझा करेंगे जानकारी
आईजी जी ने बताया कि दो ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं। एक स्क्वैड में एक टीआई, एक एचसीपी और तीन कांस्टेबल रहेंगे। जाम लगने की जानकारी होने पर ये स्क्वैड मौके पर जाएंगे और जाम खुलवाएंगे। व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें सभी विभाग के अधिकारी जोड़े जाएंगे। एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक इसके एडमिन रहेंगे। सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करने से दो दिन पहले इस ग्रुप पर ही जानकारी देनी होगी। इसमें सभी अपनी-अपनी जानकारी साझा करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी विकास कुमार, एसपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निर्माण कार्य को लेकर यह दिए गए सुझाव
सड़कों पर निर्माण कार्य कराने से पहले मानक पूरे करने होंगे। प्रोजेक्ट समाप्ति की तिथि पहले से ही तय होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क से मलबा भी हटाना होगा। निर्माण स्थल से 50 मीटर पहले बोर्ड लगाकर लोगों को कार्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सड़क पर किसी तरह का भी निर्माण कार्य के समय टिनशेड लगाए जाएंगे। धूल न उड़े उनके लिए पानी का छिड़काव भी करना होगा। -शहर के कुछ चौराहों पर डिवाइडर छोटे करने से लेकर अनावश्यक लगे खंभे हटाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ये भी पढ़ें...
आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज