{"_id":"660ff6b2ee7470bf0606b8ac","slug":"police-is-investigating-which-liquor-was-sold-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115464-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किस ठेके की थी शराब पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किस ठेके की थी शराब पुलिस कर रही जांच
Fri, 05 Apr 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
किस ठेके की थी शराब पुलिस कर रही जांच
मैनपुरी। थाना औंछा के गांव पड़रिया में बेची जा रही शराब किस ठेके की थी। इसकी जांच पुलिस और आबकारी विभाग ने शुरू कर दी है। पड़रिया में जिस ठेके पर शराब बेची जा रही थी। उसका लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। पुलिस सेल्समैन से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ बृहस्पतिवार को पड़रिया देसी शराब की दुकान में बेची जा रही अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करके सेल्समैन कुंवरपाल निवासी पड़रिया को हिरासत में लिया था। मौके से 3720 शराब के क्वार्टर बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि नैगवां स्थित शराब की दुकान की संचालिका रामप्यारी निवासी पड़रिया की दुकान का लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका है। लाइसेंस समाप्त होने के बाद दुकान से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग अब यह जानकारी जुटा रहा है कि बेची जा रही शराब किस ठेके की थी। इस शराब को कौन और कैसे दुकान पर लाया था। खुलासा करने के लिए पुलिस संचालिका सहित उसके पति की तलाश कर रही है। संवाद