फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police investigation  Aniruddhacharya Maharaj Threatened To Be Bomb Blown Up Letter Found In Ashram

UP: कथावाचक को बम से उड़ाने की धमकी, अनिरुद्धाचार्य बोले- अंतिम सांस तक सनातन धर्म का प्रचार करता रहूंगा

Thu, 06 Apr 2023 08:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 08:57 PM IST
सार

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है। यही वजह है कि इस तरह की धमकी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Police investigation  Aniruddhacharya Maharaj Threatened To Be Bomb Blown Up Letter Found In Ashram
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरी गोपाल आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आश्रम की पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेंलिजेंस यूनिट के साथ खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। इधर भागवत प्रवक्ता ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो भेजकर अपना पक्ष रखा है। कहा कि हमारा देश अब हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, यही बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है।

विज्ञापन

मिला था पत्र

परिक्रमा मार्ग स्थित भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम के कार्यालय में लिफाफे मिले पत्र में भागवताचार्य को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले में बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है कि पत्र कहां से आया और किसने लिखा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहा भागवत प्रवक्ता ने

इधर भागवत प्रवक्ता ने अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। यह कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है, इस सबके पीछे यही लोग हो सकते हैं। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हम अंतिम सांस तक सनातन धर्म की सेवा करते रहेंगे। किसी की धमकी से यह रुकेंगे नहीं। मेरा देशवासियों से निवेदन है कि सभी को अब संगठित होने का समय है। समाज को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह धमकी है या कुछ और इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। गहराई से जांच होनी चाहिए। कौन है यह व्यक्ति है जिसने पत्र लिखकर आश्रम में दिया। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी से प्रार्थना है कि वह ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें, जिससे वह अच्छे कार्य कर सकें।


सीसीटीवी खंगाले गए

वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गौरी गोपाल आश्रम में पड़ताल की गई है। आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। हालांकि अभी कुछ ऐसा सीसीटीवी फुटेज में सामने नहीं आया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पत्र कब और किसने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed