{"_id":"5ccaab84bdec22070d4588bd","slug":"police-investigating-loot-of-265-kg-silver-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाई कुंतल से ज्यादा चांदी लूट ली गई, वारदात असली है या फर्जी...पुलिस इसी में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई कुंतल से ज्यादा चांदी लूट ली गई, वारदात असली है या फर्जी...पुलिस इसी में उलझी
Thu, 02 May 2019 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
इस गाड़ी से ले जा रहे थे चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरियर कंपनी साईंनाथ के कर्मचारियों से की गई 265 किलो चांदी की लूट में पुलिस अभी तक इसी पहेली में उलझी है कि घटना असली है या फर्जी। एक टीम लुटेरों की तलाश में लगी है। दूसरी घटना को फर्जी साबित करने की कोशिश में जुटी है।
नतीजा यह है कि न तो लुटेरों का पता चल पाया है। न ही घटना फर्जी साबित हो पाई है। एक-एक दिन बीतने के बाद पुलिस की दिक्कत बढ़ती जा रही है। लुटेरे और दूर होते जा रहे हैं। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।
बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सोमवार शाम करीब चार बजे खड़वाई नहर की पटरी पर 265 किलो चांदी लूट ली थी। यह चांदी कोरियर कंपनी र्साइंनाथ की गाड़ी से धौलपुर से मथुरा ले जाई जा रही थी। चांदी धौलपुर के कारोबारी शंकर परमार की बताई गई है।

एक करोड़ रुपये थी चांदी की कीमत
बदमाश गाड़ी को दक्षिणी बाईपास के अंडरपास के पास छोड़ गए। वहीं पर कंपनी के कर्मचारियों को हाथ-पांव बांधकर फेंक दिया। लूटी गई चांदी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। दोनों कर्मचारी धौलपुर के हैं। महेश शर्मा ड्राइवर है। बंटी साथ में था।
पुलिस को शुरू में लगा कि घटना संदिग्ध है। बंटी और महेश ने जिस तरह से जानकारी दी, वो गले नहीं उतरी। इसी में पुलिस उलझ गई। अब दिक्कत यह है कि न तो घटना के फर्जी होने के साक्ष्य मिल रहे हैं और न ही लुटेरों का कुछ पता चल पा रहा है।
खुलासा कब और कैसे होगा, कुछ पता नहीं। बंटी और महेश से कई बार पूछताछ हो चुकी है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा चुकी है। जिस कोरियर कंपनी ने चांदी भेजी, उसके अधिकारियों से भी बात की जा चुकी है।