{"_id":"5b4dc79f4f1c1b37748b54dc","slug":"police-inspector-threats-pradhan-for-laptop-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप न देने पर कोतवाल ने दी ग्राम प्रधान को धमकी, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप न देने पर कोतवाल ने दी ग्राम प्रधान को धमकी, ऑडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 17 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोतवाली वृंदावन में तैनात कोतवाल के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कोतवाल एक ग्राम प्रधान को धमकाते हुए मुकदमा लिखाने की बात कह रहे हैं।
ये ऑडियो सोमवार शाम को वायरल हुए हैं। जबकि ऑडियो में ग्राम प्रधान एक मार्च का जिक्र कर रहा है। जिससे इसे फरवरी माह का बताया जा रहा है। एसएसपी ऑडियो की जांच करा रहे हैं।
पहले ऑडियो में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह गांव छटीकरा के प्रधान लोकेंद्र प्रताप सिंह से ब्रांडेड कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप मांग रहे हैं। वहीं दूसरे ऑडियो में लैपटॉप न मिलने पर धमका दे रहे हैं।

Trending Videos
मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी
ऑडियो में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ग्राम प्रधान लोकेंद्र प्रताप सिंह से धमकाते हुए कहते हैं, 'तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेरा फोन उठाना बंद कर दिया है।
लोकेंद्र प्रताप कुछ दिन की मोहलत के लिए गिड़गिड़ाते हुए माफ करने की गुहार लगा रहा है। जिस पर कोतवाल उसे एक मार्च तक की मोहलत देते हैं। दोनों की बातचीत के ऑडियो अब वायरल हो रहे हैं।
उधर, कोतवाल का कहना है कि वो हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। ऑडियो 24 फरवरी 2016 का है, मैंने कोई रिश्वत नहीं मांगी। उन्होंने बताया कि एसएसपी इस ऑडियो की जांच करा रहे हैं।