{"_id":"66f770863fb539c662071c73","slug":"police-informer-beat-the-scrap-dealer-with-an-iron-pipe-became-a-beast-after-not-giving-chauth-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस के मुखबिर ने व्यापारी को लोहे के पाइप से पीटा, वो चीखता रहा नहीं आया रहम; चौथ न देने पर बना हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस के मुखबिर ने व्यापारी को लोहे के पाइप से पीटा, वो चीखता रहा नहीं आया रहम; चौथ न देने पर बना हैवान
Sat, 28 Sep 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:27 AM IST
सार
आगरा पुलिस के मुखबिर ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। चौथ न देने पर उसने कबाड़ व्यापारी को लोहे के पाइप से पीटा। वो चीखता रहा, लेकिन आरोपी को रहम न आया। व्यापारी को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सेवला इलाके में पुलिस के मुखबिर ने चौथ नहीं देने पर कबाड़ व्यापारी को लोहे के पाइपों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस मामले में मुखबिर सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अमर विहार कालोनी, सेवला के सलमान अपने भाई आशिक के साथ कबाड़ का काम करते हैं। आशिक ने बताया कि 19 सितंबर की रात पुलिस चोरी का माल खरीदने के शक में सलमान को पकड़कर बुंदु कटरा चौकी ले आई। सेवला का रहने वाला मुखबिर मनीष ने चौकी से छुड़वाने की बात कही। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 15 हजार रुपये लेकर सलमान को छोड़ दिया।
इसके बाद मनीष ने 5 हजार रुपये मांगे। इनकार करने पर घर पर धमकाया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर को सेवला में मनीष, पंकज, दीपक समेत आधा दर्जन लोगों ने लोहे के पाइप से सलमान के सिर और चेहरे पर ताबड़ताेड़ करके घायल कर दिया।