फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police informed about burial of body of newborn in park in Agra Police investigated spot

UP News: हेलो सर युवक ने पार्क में नवजात का शव दफनाया है, मंडरा रहे कुत्ते...आ रही दुर्गंध, भागकर पहुंची पुलिस

Tue, 30 Jul 2024 06:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 06:46 AM IST
सार

आगरा में युवक ने पुलिस को फोन किया कहा कि हेलो सर युवक ने पार्क में नवजात का शव दफनाया है। कुत्ते मंडरा रहे हैं। दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन
Police informed about burial of body of newborn in park in Agra Police investigated spot
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार सुबह पार्क में गड्ढा खोदकर नवजात का शव दफनाने की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस दौड़ पड़ी। मगर, जांच में शव दफनाने की पुष्टि नहीं हुई। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी का है। 

विज्ञापन

 
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि चार दिन पहले एक युवक आया था। वह शिशु का शव लेकर मंदिर की तरफ गया। बाद में पार्क में बैठ गया। लौटते समय उसके हाथ में कुछ नहीं था। इससे लोगों को शक हो गया है। सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को कॉल किया गया था। 
विज्ञापन


बताया गया कि मानस नगर में एक कोठी के सामने पार्क में नवजात शिशु के शव को दफनाया गया है। जिस जगह पर गड्ढा किया गया, वहां पर कुत्ते मंडरा रहे हैं। दुर्गंध भी आ रही है। जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। यदि शव दफनाया गया है तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed