फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police house arrested the leaders of Hindu Sabha for announcement of Rudrabhishek at Taj Mahal

Taj Mahal: हिंदूवादी संगठन ने किया ताजमहल में रुद्राभिषेक करने का एलान, पदाधिकारी घर में नजरबंद

Mon, 01 Aug 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

सावन में एक बार फिर ताजमहल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ताजमहल में रुद्राभिषेक करने का एलान करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। 

विज्ञापन
Police house arrested the leaders of Hindu Sabha for announcement of Rudrabhishek at Taj Mahal
मीना दिवाकर के घर बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सावन के तीसरे सोमवार पर ताजमहल में जलाभिषेक के बाद रुद्राभिषेक का ऐलान किया था। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट कर दी गई। रविवार रात को पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस ने दस्तक देना शुरू कर दिया। सुबह तक पांच पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया। ताजमहल की तरफ जाते कार्यकर्ताओं को भी रास्ते में रोक दिया। मगर, पदाधिकारियों ने सांकेतिक तौर पर जलाभिषेक का दावा किया। 

विज्ञापन


हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट घर पर नहीं थे। रविवार रात को पुलिस उनके घर पहुंची थी। उनके नहीं मिलने पर वापस आ गई। वहीं महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर और प्रांत अध्यक्ष अवतार गिल को नजरबंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा सुनील यादव, शंकर श्रीवास्तव, बृजेश भदौरिया के घरों पर पुलिस पहुंची। पदाधिकारियों को समझाया गया कि वह ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे कानून व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान पैदा हो। 11 कार्यकर्ताओं को ताजगंज शमशान घाट की तरफ जाते हुए यमुना किनार मार्ग, आगरा फोर्ट के सामने छत्ता पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सांकेतिक जलाभिषेक किया

दोपहर में महिला पदाधिकारी हीरा देवी और नीतेश कुशवाहा के नेतृत्व में ताजगंज शमशान घाट के पास सांकेतिक जलाभिषेक किया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मनीष, लखन, कंचन, प्रिया सिकरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय जाट ने कहा कि रविवार रात से ही पुलिस ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश दी। 

जलाभिषेक नहीं करने की कहने पर ऐसा हुआ। पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजमहल जाने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारियों के घरों में पहुंची थी। उन्हें समझाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed